फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों और गरीबों के लिए नीति बनाए केंद्र सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
दी गागल एसीसी फैक्टरी मजदूर संघ ने केंद्र सरकार से मजदूरों, किसानों और गरीब वर्ग के लिए नीति बनाने की मांग की है। संघ का कहना है कि अगर केंद्र सरकार ने इस बारे में सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो संघ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। मांगों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त बिलासपुर को संघ के अध्यक्ष काला राम की अध्यक्षता मिला और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन में संघ ने कोयला खाद्यान्न उद्योग, भारतीय दूरसंचार, भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड, मिड-डे मील और इस्पात, आशा वर्करों, आंगनबाड़ी वर्करों, कर्मचारी भविष्य निधि, बैंक, बीमा कर्मचारियों, ग्रामीण बैंक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया, कर्मचारियों और वर्करों के लिए नीति का निर्धारण करने की मांग की है। ताकि कर्मचारियों और वर्करों का भविष्य सुरक्षित हो सके। संघ का कहना है चुनावों से लेकर नोटबंदी तक केंद्र सरकार का समर्थन करने वाले यह लोग आज स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मजदूरों, किसानों व गरीब वर्ग के उत्थान के लिए नीति बनाने की मांग की है। इस अवसर पर संघ के महासचिव नानक चंद, उपाध्यक्ष राजकुमार, अनिल कुमार, कार्य अध्यक्ष मस्त राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, संयुक्त संगठन मंत्री राम प्रसाद, चमनलाल और गगन आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें