फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में घुमारवीं बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं में किया गया। इसमें हटवाड़, झंडूता, बिलासपुर, बिलासपुर-2 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाल वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में घुमारवीं स्कूल ने बेहतर खेल के दम पर पहला स्थान हासिल किया। जबकि लखनपुर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। जबकि किशोर वर्ग में प्रथम स्थान पर हटवाड़ और दूसरे गेहड़वीं स्कूल रहा। किशोर वर्ग में घुमारवीं का प्रथम स्थान रहा जबकि झंडूता स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज प्रतियोगिता में बाल वर्ग में बिलासपुर प्रथम और घुमारवीं दूसरे स्थान पर रहा। वहीं किशोर वर्ग में बहनों में घुमारवीं स्कूल प्रथम जबकि झंडूता ने दूसरा स्थान हासिल किया। कैरम प्रतियोगिता के सभी वर्गों में घुमारवीं ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती में 32 किलोग्राम भार वर्ग में घुमारवीं के शिवांश, 42 किलोग्राम में विक्रांत, 50 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक, 58 किलोग्राम में अनिकेत ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य तृप्ता चंदेल ने बताया कि आगामी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शिमला में पहली सितंबर से 3 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। स्कूल के उपप्रधानाचार्य और अन्य अध्यापक वर्गों ने विजेता प्रतिभागियों को सहित उनके खेल आचार्य को बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें