फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता, रोहल और बेहना ब्राह्मण के लोकमित्र केंद्रों में जमा नहीं होंगे बिजली के बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत आने वाले लोकमित्र केंद्र झंडूता, रोहल और बेहना ब्राह्मण के लोक मित्र संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अपनी समस्याओं के बारे में चर्चा की तथा बिजली बोर्ड के बिलों को लेने से इंकार कर दिया। साथ ही जो भी बिल संचालकों की ओर से जनवरी 2019 में लिए गए हैं उनके भुगतान में भारी नुकसान की संभावना व्यक्त करते हुए आगे से बिल ना लेने का फैसला लिया।
लोकमित्र केंद्र संचालक ज्योरा के सोमलाल शर्मा ने बताया कि जनवरी 2019 में अब तक 64 बिल लोगों से लिए हैं, लेकिन जब सीएससी का पोर्टल खोलकर इन बिलों को जमा करने की कोशिश की तो लिए गए बिल की राशि वह पोर्टल तक दिखाई गई राशि में भारी अंतर पाया गया। लगभग सभी बिलों में संचालक की ओर से ली गई राशि से 23 से लेकर 70 तक अधिक राशि दर्शाई गई है। इस प्रकार संचालकों को 1500 रुपये से 1800 रुपये तक का नुकसान हो गया है। नवंबर 2018 और दिसंबर 2018 में भी कई बिलों की राशि संचालकों से दो-दो बार काट ली गई है। इस प्रकार नुकसान को देखते हुए झंडूता के सभी लोक मित्र केंद्रों की ओर से बिजली बिल ना लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

ग्रामवासी अश्वनी कुमार, संजीव कुमार, राम सिंह, चेतराम, श्यामलाल, शीला देवी, कांता देवी, सतपाल, विजय कुमार, रमेश कुमार, ओंकार सिंह ने बताया कि दूरदराज के लोग जो अपने बिजली बिलों का भुगतान के लिए बोर्ड के कार्यालय में नहीं पहुंच सकते। उन्हें यह सुविधा घर द्वार दी गई थी लेकिन यही सुविधा उन्हीं लोगों के लिए समस्या बन गई है। अगर बोर्ड ने इस समस्या को ना सुलझाया तो लोगों को कई गुना पैसे बिना किसी बिजली खर्च के भुगतान करने पड़ेंगे। लोक मित्र केंद्र संचालक ज्योरा, भदोल, नंद नगराव, रोहल, लेहड़, दोकड़ू सहित झंडूता के कई गांव के लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है।
इस संबंध में जब कॉमन सर्विस सेंटर के राज्य प्रवक्ता से बात की गई तो उन्होंने इस समस्या को माना तथा सुधार के लिए उन्होंने बोर्ड को बताया है, लेकिन विभाग अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में आईटी विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि समस्या ध्यान में है तथा आईटी विभाग इसे दुरुस्त करने में लगा है जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा।
----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें