ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं का बड़ा क्रेज
छोटे दुकानदारों का काम ऑनलाइन खरीदारी से हुआ चौपट
कंपनियों की मनमोहक स्कीमों के चलते खरीदारी के लिए युवा हो रहे आकर्षित
सुरेंद्र जम्वाल
घुमारवीं (बिलासपुर)। लगातार बढ़ रहे ऑनलाइन खरीदारी के प्रचलन से मोबाइल व इलेक्ट्रानिक की दुकान करने वाले दुकानदारों को खासा नुकसान हो रहा है। ऑनलाइन खरीदारी करने वालों में सबसे ज्यादा क्रेज युवाओं का हैं जिससे दुकानदारों को काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले उनका कार्य बेहतर तरीके से चलता था, लेकिन अब ऑनलाइन शॉपिंग शुरू होने से उनके कार्य में गिरावट दर्ज हुई है।
घुमारवीं बाजार में दुकान करने वाले दुकानदार निखिल रतवान, अश्वनी चौहान, सुनील कुमार, नितिन उप्पल, मनोज पराशर, प्रदीप कुमार, बिट्टू, संदीप कुमार, संजीत ठाकुर, कुलदीप ने बताया कि हर रोज ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों के रोज 100 के करीब मोबाइल आ रहे हैं, जिससे उनकी दुकानदारी पर भी फर्क पड़ता जा रहा है। हर रोज ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों की एक या दो गाड़ियां सामान की उतर रही हैं।
उधर युवाओं दलीप सिंह, विशाल भारद्वाज, सोनू, कमल कुमार, गोलू, सनी सिंह, लक्की चंदेल, शिव कुमार, रिशु चंदेल आदि ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग से एक तो सामान घर पर मिल जाता है और वहीं समय की बचत भी हो जाती हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को जो कंपनी के द्वारा स्कीमें चलाई होती हैं उनका पूरा लाभ मिलता है। इससे ऑनलाइन खरीदारी करना ही बेहतर है।
इनसेट...
अब दुकानों को लगी किसी की नजर
घुमारवीं शहर में मोबाइल व इलेक्ट्रानिक की काफी दुकानें हैं जिनमें पहले अच्छा कार्य होता था पर अब मानो दुकानों को किसी की नजर लग गई है। इससे दुकानदार ग्राहकों के इंतजार करते रहते हैं।
....मंजीत ठाकुर, प्रधान, घुमारवीं दुकानदार एसोसिएशन।
----------------------------------
....सुरेंद्र जम्वाल....खेमराज शर्मा।