फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्णों के हित में आरक्षण बंद करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सवर्णों के हित में आरक्षण बंद करे सरकार
सवर्ण मंच ने लोकसभा चुनावों में वोट न देने की दी धमकी
मंच की जिला इकाई ने एससी/ एसटी एक्ट पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)। जागरूक सवर्ण मंच की जिला इकाई ने एससी/ एसटी एक्ट पर केंद्र सरकार को दो टूक शब्दों में कहा है कि वह सवर्णों के हित में इस कानून को अविलंब वापस ले अन्यथा आने वाले लोकसभा चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
मंच ने आरक्षण को बंद करने की मांग करते हुए कहा है कि पहले आरक्षण का लाभ मात्र राजनेताओं व प्रभावशाली व्यक्तियों को ही मिल रहा है जबकि गरीब आदमी को इसका कोई भी लाभ नहीं मिल रहा था लेकिन अब एससी/एसटी कानून को पास कर उन्होंने सवर्णों से छल किया है जिसके लिए सरकार को माफ नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

मंच के बैनर तले नरसिंह मंदिर झंडूता में इकट्ठे हुए 100 से ज्यादा सवर्णों ने सरकार से मांग की है कि संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेदकर ने आरक्षण को लागू करने की सीमा मात्र दस वर्ष रखी थी लेकिन राजनेताओं ने अपने हित व वोट बैंक के लिए इसका इस्तेमाल किया और इसकी समय सीमा बढ़ाते रहे और वर्तमान सरकार ने सभी सीमाओं को लांघ कर एससी/एसटी कानून पास कर सवर्णों की पीठ पर छुरा घोंपा है।
विज्ञापन

मंच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अनुरोध किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा 1990-91 में उच्च न्यायालय को दिए गए अपने हल्फनामे में कि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू नहीं किया जाएगा के तहत वह इस कानून को प्रदेश में लागू न करें। इस मौके पर जागरूक सवर्ण सभा के जिला प्रधान नरेश कुमार सहोड, सूंका राम ठाकुर, प्रकाश चंद, रत्न सिंह, कर्म सिंह चंदेल, रामेश्वर कौशल व अन्य लोग मौजूद थे।
------------------------
...मंगल ठाकुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें