अमर उजाला एक्सलूसिव..................
बिलासपुर और मंडी के 7 होटलों की कटी बिजली
प्रदूषण बोर्ड के मानकों पर खरा न उतरने पर हुई कार्रवाई
होटलों को जल्द नियमों को पूरा करने के किए आदेश
शुभम राही
बिलासपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों पर खरा न उतरने पर प्रदूषण बोर्ड बिलासपुर ने मंडी और बिलासपुर के 7 होटलों की बिजली कट कर दी है। होटलों पर यह कार्रवाई सीवरेज लाइन के सही न होने व चिमनी द्वारा निकलने वाले धुएं से प्रदूषण होने के चलते की गई है। जबकि कई होटलों में सीवरेज के टैंक भी नहीं बनाए गए थे, जिससे सीवरेज का सारा गंदा पानी खुले में बह रहा था। बोर्ड ने होटल मालिकों को खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के भी आदेश जारी किए हैं।
अधिकारी बताते हैं कि होटल मालिकों को शुरूआती चरण में ही आदेश जारी किए जाते हैं कि होटलों के निर्माण के दौरान सभी नियमों का पालन करें लेकिन उसके बाद भी वह लापरवाही बरतते हैं। इसी कड़ी में बोर्ड के अधिकारियों ने मंडी और बिलासपुर के होटलों में दस्तक दी तो 7 होटलों में बोर्ड के नियमों की अवहेलना की जा रही थी। इस पर बोर्ड ने इन होटलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली काटने के आदेश जारी कर दिए।
होटल मालिकों को सबसे पहले प्रदूषण बोर्ड की एनओसी लेना अनिवार्य होता है। अगर बोर्ड एनओसी नहीं देता है तो होटल नहीं खोला जा सकता। इस दौरान बोर्ड द्वारा होटलों की सीवरेज लाइन, चिमनी और अन्य चीजें भी बोर्ड को देखने पड़ती है। वहीं, बोर्ड द्वारा की गई यह कार्रवाई भी सीवरेज लाइन ओर चिमनी से निकले धुएं की लाइन सही न होने के चलते हुई है। अधिकारी बताते हैं कि जिन होटलों पर यह कार्यवाई हुई है उनमें से कुछ होटलों में सीवरेज टैंक नहीं बनाए गए थे जिससे सीवरेज की सारी गंदगी खुले में जा रही थी। दूसरी ओर कुछ एक होटलों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं लोगों को प्रभावित कर रहा था। इससे वायु प्रदूषण फैल रहा था। यहीं कारण रहा कि बोर्ड ने इन होटलों की बिजली कट कर दी। बोर्ड द्वारा की गई इस कार्रवाई से होटल मालिकों में हड़कंप मच गया है।
इनसेट...
नियमों की उल्लंघना कर रहे थे ये होटल
मंडी और बिलासपुर के 7 होटलों की बिजली कट कर दी है। यह होटल बोर्ड के नियमों की उल्लंघना कर रहे थे। नियमों की उल्लंघना करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।
.....आरके नड्डा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिशाषी अभियंता बिलासपुर।
----------------
....शुभम राही...