अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक स्वारघाट के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई जिसकी अध्यक्षता नयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर ने की है। बैठक में बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास ठाकुर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरकर आह्वान किया है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर जिला परिषद बिलासपुर के चेयरमैन अमरजीत सिंह बंग्गा भी विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए। बैठक में नयनादेवी विधानसभा की अधिकतर ग्राम पंचायतों से आए हुए प्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने भी भाग लिया। नयना देवी ब्लॉक की यह पहली बैठक थी।
नयना देवी ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से आग्रह किया है कि हमीरपुर लोकसभा सीट से जल्द प्रत्याशी घोषित किया जाए। बैठक में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, हिमाचल में बस किराये में वृद्धि की ब्लॉक कांग्रेस ने निंदा की और इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। कहाकि जल्द ही नयना देवी, स्वारघाट व बस्सी उपखंडों में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी द्वारा समस्त जनता के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोटखास के उपप्रधान गुरमेल सिंह, टरवाड़ पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, बस्सी पंचायत की पूर्व प्रधान राजकुमारी, टोबा व धरोट के बीडीसी सदस्य सरदार प्यारा सिंह, तरसूह पंचायत के बीडीसी सदस्य श्याम लाल, टाली जकातखाना व तंबोल के पूर्व बीडीसी सदस्य निक्का राम ठाकुर, तन्बौल पंचायत के उपप्रधान कृष्ण सिंह ठाकुर, नयना देवी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी सीताराम ठाकुर, केएल ठाकुर, समेत कई सदस्य शामिल हुए हैं।