फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बंद जामली-शिमला मार्ग लोनिवि ने किया बहाल

विज्ञापन
road block
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जामली (बिलासपुर)। बारिश से बंद हुआ जामली-शिमला मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनों की मदद से शनिवार देर शाम तक मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बहाल कर दिया था। अब यहां से हर तरह के वाहन गुजर सकते हैं।
जामली-शिमला मार्ग कुछ दिनों से बंद चल रहा था, क्योंकि भारी बारिश होने के कारण लागघाट के पास सड़क का आधा भाग बह गया था जिस कारण बड़ी और छोटी गाड़ियों को निकालने के लिए दिक्कत हो रही थी। इसे शनिवार शाम को लोक निर्माण विभाग ने पूरी तरह से खोल दिया है।
विज्ञापन

अधिकतर लोग शिमला, कुनिहार, अर्की, सोलन जाने के लिए इस मार्ग से होकर जाते हैं। जबकि कुछ बसें भी इस रूट पर चलती हैं, जो सड़क मार्ग के बंद होने पर नहीं चल रही थीं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब मार्ग के खुल जाने से छोटी व बड़ी गाड़ियों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जबकि वाहन भी आसानी से यहां से निकल सकते हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई नंदलाल ने बताया कि भारी बारिश होने के कारण मार्ग बंद हो गया था, जिसको कुछ समय से ठीक करने में लोनिवि विभाग को भारी मेहनत करनी पड़ी। शनिवार शाम को मार्ग पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें