फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 15 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि शनिवार को डेंगू के 15 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें से दो मामले बिलासपुर शहर से, 8 मामले मार्कंडेय से, 2 मामले घुमारवीं से, 2 मामले झंडूता से और 1 मामला जिला मंडी से दर्ज किए गए। डेंगू से पीड़ित 139 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित पांच रोगी अस्पताल में दाखिल हैं और शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
विज्ञापन

डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड-11 के 15 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड-1, 2, 5, 6, 9, 10 और 11 में जाकर 80 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया तथा 71 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें