फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियारा सेक्टर में डेंगू के 30 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के डियारा सेक्टर में डेंगू बेलगाम हो चुका है। जिले के 35 मामलों में से 30 केवल शहर के डियारा सेक्टर में ही सामने आ चुके हैं। एक ही परिवार के तीन सदस्य डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हालांकि कई मरीज स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। लेकिन, जिस तरह रोजाना डेंगू से ग्रस्त मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, उसने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बरसात शुरू होने से शहर के अन्य सेक्टरों में भी डेंगू के फैलने का खतरा बढ़ गया है। बुधवार को डियारा सेक्टर से डेंगू से ग्रस्त दो लोग जिला अस्पताल पहुंचे हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिलासपुर में पहली बार डेंगू से इतनी तादात में लोग प्रभावित हुए हैं। इस समय जिला अस्पताल में डेंगू से ग्रस्त सात मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य भी डेंगू की चपेट में आए हैं, जो डियारा सेक्टर के ही रहने वाले हैं। अभी तक डियारा सेक्टर में 30 मरीज डेंगू से ग्रस्त पाए गए हैं। जिला भर का यह आंकड़ा 35 के करीब पहुंच गया है। ऐसे में यह साफ है कि शहर के डियारा सेक्टर में इस समय डेंगू का मच्छर बेलगाम हो चुका है। रोजाना जिला अस्पताल में डेंगू से ग्रस्त मरीज पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी यहां पर डेंगू नार्मल स्टेज पर है। लेकिन अगर इसी तरह का सिलसिला जारी रहा तो यह भयंकर रूप भी धारण कर सकता है। बारिश होने से अब डेंगू का प्रकोप पूरे शहर में फैलने का खतरा बन गया है। ऐसे में लोगों को अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी हो गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन किया है। जबकि शिमला बैठे आला अधिकारियों को इस बारे में रोजाना अपडेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जब तक लोग स्वयं घरों के आसपास सफाई नहीं रखेंगे तब तक मच्छर पनपता ही रहेगा।
एमओएच बिलासपुर डॉ. परविंद्र सिंह का कहना है कि डेंगू से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। केवल अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। पानी एकत्रित न होने दें। बुखार होने पर डॉक्टर की सहायता लें, ताकि समय रहते बीमारी का इलाज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें