बिलासपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक यूनियन बिलासपुर की बैठक अध्यक्ष बाबू राम वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में चालकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
यूनियन के प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि चालकों को साप्ताहिक अवकाश होना चाहिए और सभी रूटों का जैक पोर्ट सर्वे होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि शिकायतकर्ता की तरफ से चालकों पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जाए। गाड़ी का रखरखाव और धुलाई की व्यवस्था ठीक होनी होनी चाहिए। चालकों ने मांग की है कि जहां पर बस का रात्रि ठहराव होता है वहां पर चालक और परिचालक को ठहरने व खाने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार ने कहा कि चालकों की समस्याओं को दूर किया जाएगा, ताकि चालकों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में प्रेम लाल, जगत पाल, भूरी लाल ठाकुर, सुरेश कुमार, बलदेव राज, सुभाष, सुंदर लाल, नरेश कुमार, अजय कुमार, देवराज, सुरेंद्र कुमार, मदन लाल और स्टेट कार्यकारिणी के मुख्य सलाहकार राजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।