फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों केे परिवारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। युवा कांग्रेस झंडूता ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 49वें जन्मदिवस पर शहीदों के परिवारों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस झंडूता के अध्यक्ष सुरेश नेगी ने की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व विवेक कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर कलोल में युवाओं द्वारा मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। शहीदों के परिवारों को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विवेक कुमार ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले और सरहदों पर लड़ने वाले सैनिक हमारे भाइयों के सम्मान हैं। जिन परिवारों के लोगों ने देश के लिए शहादत दी है उनके देशवासी हमेशा ऋणी रहेंगे। कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदानों का रहा है और राहुल गांधी के परिवार ने तो इस देश के लिए दो-दो प्रधानमंत्री न्योछावर किए हैं।
इस मौके पर मनेंद्र सिंह, विजय कौशल पूर्व प्रधान व महासचिव जिला कांग्रेस, बलवीर सिंह, अनिल पराशर, सुरेंद्र पुंडीर, पवन कौशल, श्याम सिंह परमार, अमर सिंह, विनोद गोतम, यशपाल चंदेल, सुभाष चंद, श्रीराम, रमजान मोहम्मद, राज कुमार, बालक राम, रवि ठाकुर, आशीष ठाकुर, शशि ठाकुर, तेज सिंह, कुलदीप सिंह, गौरव शर्मा, संदीप शर्मा, कार्तिक, अजय मोदगिल, कुलदीप भड़ोल, राजा, जितेंद्र महाजन, जगत राम, बलवान, रमेश चंद, सुरजीत शर्मा, बहादुर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें