फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग ने किया भराड़ी अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने भराड़ी अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों को अस्पताल में होने वाली दिक्कतों व उनके निवारण के लिए जरूरी कदम उठाने के आदेश संबंधित विभाग को दिए। राजेंद्र गर्ग ने अस्पताल में दाखिल मरीजों का हालचाल पूछा। गर्ग ने एक्सरे मशीन को शीघ्र ठीक करवाने व लोगों को उसकी सहूलियत प्रदान करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसके लिए प्रयासरत रहेंगे। मरीजों के टेस्ट अस्पताल में ही हों इसके लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के जो भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिना डॉक्टरों के हैं वहां की समस्याएं हल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की सेवा व दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें