-सभी एनआईटी से करेंगे प्रौद्योगिकी विषय में स्नातक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं के 11 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के लिए हुआ है। यह सभी विद्यार्थी एनआईटी हमीरपुर से प्रौद्योगिकी विषय में स्नातक (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई करेंगे।
मिनर्वा संस्थान से शिक्षा और कोचिंग प्राप्त कर संस्थान के छात्र तनिष्क चौधरी पुत्र कश्मीर सिंह (कंप्यूटर साइंस), पलक शर्मा पुत्री सतीश कुमार (कंप्यूटर सांइस) संभव पुत्र विशाल गुप्ता (मैथेमैटिकल एंड कंप्यूटिंग) कुमारी स्नेहा पुत्री श्रवण कुमार (मैथेमैटिकल एंड कंप्यूटिंग) केशव चंदेल पुत्र कुलदीप सिंह चंदेल (इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन) अशुंल शर्मा पुत्र जोगिंदर कुमार (इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन), अक्षय आनंद पुत्र दिला राम (मकैनिकल), हर्षित पुंडीर पुत्र देश राज (मकैनिकल), आकर्ष ठाकुर पुत्र विनोद कुमार (सिविल), आदित्य ठाकुर पुत्र रत्न लाल (सिविल) और श्रमय शर्मा पुत्र संदीप शर्मा (कैमिकल) का चयन एनआईटी हमीरपुर के लिए हुआ हैं। इस उपलब्धि से संस्थान और बच्चों के अभिभावकों में खुशी की लहर है। इस मौके पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक और संयोजक बंधुओं परवेश चंदेल और राकेश चंदेल ने सभी बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी। साथ ही भगवान से हिमाचल में जो अभी आपदा आई है उससे लड़ने और सबके सुरक्षित रहने की कामना की है।