फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में बुजुर्ग व्यक्ति की कोरोना से हुई मौत, 11 नए मामले पॉजिटिव

विज्ञापन
दधोल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला के श्री नयना देवी के री गांव में 55 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की चंडीगढ़ जीएमसीएच 32 सेक्टर में कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में कोविड नियमों के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, मंगलवार को कोरोना के 11 नए मामले पॉजिटिव आए हैं। इसमें 31 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वहीं, जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2857 पहुंच गया है। अभी तक 226 लोगों का जिला में कोविड का इलाज चला है। सीएमओ बिलासपुर डॉ.प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बरठीं से 37,13,16 वर्षीय, रौड़ा सेक्टर से 55 वर्षीय, श्री नयना देवी से 41 वर्षीय, कुडगल 15,68,11 वर्षीय, सोई से 17 वर्षीय, बरड़ से 29,55 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

डॉ. दड़ोच ने बताया कि शनिवार को रेपिड एंटीजन से 772 सैंपल लिए गए। इनमें 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं आईजीएमसी भेजे गए सैंपल में से 6 कोरोना संक्रमित निकले हैं। मंगलवार को आईजीएमसी भेजे गए 176 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें