फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक नृत्य में कन्या पाठशाला बिलासपुर ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। शहीद अश्विनी कुमार स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलों के दूसरे दिन भाषण प्रतियोगिता, वाद्य संगीत, लोकनृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

खेलों में जिला भर के स्कूलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिनमें नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं, रावमापा पनतेहड़ा, रावमापा दोकडू़, रावमापा कोठी एवं बंदला स्कूल उपस्थित रहे। भाषण प्रतियोगिता में नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं प्रथम, कन्या पाठशाला घुमारवीं द्वितीय, सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरनोड़ा एवं कोठी तीसरे स्थान पर रहे। वाद्य संगीत में कन्या पाठशाला घुमारवीं विजेता रही। सोमवार को हुई नाटक प्रतियोगिता के लिए कन्या पाठशाला घुमारवीं की मनीषा को श्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए चयनित किया गया। लोक नृत्य में कन्या पाठशाला बिलासपुर प्रथम, कन्या पाठशाला घुमारवीं द्वितीय स्थान पर रही। जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें