फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चोरी करने वाले तीन आरोपी पहुंचे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट में एक्साइज बैरियर के पास से चोरी किया ट्रक करीब पांच किमी आगे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक को चोरी करने वाले आरोपी को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चोर को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यतीश कुमार निवासी ज्योर डाकघर जकातखाना बुधवार रात को अपना ट्रक स्वारघाट के समीप अपर एक्साइज बैरियर के पास मनाली-चंडीगढ़ सड़क किनारे खड़ा करके गांव चला गया था। उक्त ट्रक चालक बुधवार के दिन बरमाणा से क्लींकर भरकर पंजेहरा जा रहा था।
चोरी की जानकारी उस समय लगी जब ट्रक मालिक श्यामलाल ने अपने ट्रक चालक यतीश कुमार को फोन करके बताया कि ट्रक स्वारघाट-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर मोड़ पर पलट गया है। मालिक श्याम लाल को किसी वाहन चालक ने हादसे की सूचना दी थी।
विज्ञापन

जिसके बाद स्वारघाट पुलिस थाना में चालक यतीश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद चोरी किया हुआ ट्रक स्वारघाट से पांच किमी दूर स्वारघाट-नालागढ़ हाईवे पर पानी के मोड़ स्थान पर खाई में मिला। ट्रक को चोरी करने वाले तीन युवक राकेश, अर्जुन जबकि काका नाबालिग बताया जा रहा है।
नालागढ़ थाना के अंतर्गत पुलिस चौकी जोघों के एएसआई मदन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक दुर्घटना के संबंध में जोघों पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों का एफआरयू नालागढ़ में उपचार कराया जा रहा है। अर्जुन को पीजीआई रेफर किया गया है। उधर स्वारघाट पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने पुष्टि की है कि ट्रक चोरी होने का मामला स्वारघाट थाना में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें