फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक करेंगे माल्टी कांप्लेक्स का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में पीपी मोड़ से बने पहले मल्टी कांप्लेक्स का शुक्रवार को उद्घाटन हो जाएगा। सदर विधायक सुभाष ठाकुर इसका उद्घाटन करेंगे। इस कांप्लेक्स से आर्थिक तंगी में चल रही नगर परिषद को सालाना करीब 19 लाख रुपये की आय होगी।
विज्ञापन

पीपी मोड़ से बनाए गए इस कांप्लेक्स में जिला के लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इसमें मनोरंजन के लिए दो सिनेमा हाल होंगे। हर प्रकार की छोटी बड़ी वस्तु मल्टी कांप्लेक्स में लोगों को मिलेगी। इस कांप्लेक्स में लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग का निर्माण किया गया है। वाहन खड़े करने के लिए नगर परिषद की ओर से किराया तय किया गया है।
मल्टी कांप्लेक्स निर्माण के लिए सरकार की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से 29 दिसंबर 2015 में एमओयू साइन किया गया था। इसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था।
विज्ञापन

कांप्लेक्स के एमडी अजय हांडा ने बताया कि इसमें जहां आम लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं साल में करीब 19 लाख का लाभ नगर परिषद को होगा। इसके अलावा 196 गाड़ियों की पार्किंग बनाई गई है। जिला प्रशासन की ओर से तय रेट पर लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें