फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुखाला में 75 लाख से बनेगी सब्जी उपमंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कृषि, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने 75 लाख की लागत से बनने वाली फल एवं सब्जी उपमंडी जुखाला का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि सब्जी उपमंडी जुखाला के लिए 10 बीघा 8 बिस्वा भूमि शिक्षा विभाग से कृषि विभाग के नाम की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मंडी में प्रथम चरण में नीलामी मंच व 8 दुकानें और शौचालय ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस फल एवं सब्जी मंडी के बनने से इस क्षेत्र की 10 पंचायतों के क्षेत्र छकोह, सिकरोहा, जुखाला, माकडी, सयोला, झंडा, रीडी, गसौड, दयोली, मंगरोट, करोट, माकंड, डोवा, सायर, मुंगरानी, रानीकोटला, संगराणा, भोली, पहलवाना, ठाउडू, संदोली, वरोग, कठीपुर, जिनणू, बाडा, जब्बल, नलवाड़, दमथल, आशामजारी, कंलोट व भड़ोली आदि के किसान व बागवानों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के किसान टमाटर, अदरक, फूलगोभी, भिंड़ी, शिमला मिर्च, बैगन, जिमिकंद, आम व लिची आदि की पैदावार करते हैं। सब्जी मंडी की लंबे समय से मांग थी। इस सब्जी उपमंडी का शीघ्र निर्माण कर शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ऋषि मार्कंडेय कृषक विकास एवं पशुपालक सायर मेला जुखाला के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। मेलों से आपसी भाईचारे की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों तथा बागवानों की आय 2020 तक दोगुनी करने की दिशा में अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं।
इसके अतिरिक्त खेती के मशीनीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 20 करोड़ विशेष कार्यक्रम के तहत खर्च किया जाएगा। इस योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों, महिला, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति से संबंधित पात्र लाभार्थियों को छोटे ट्रैक्टर, पावर टिल्लर अन्य आवश्यकता आधारित मशीनरी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत उपदान देने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर डॉ. मारकंडा ने स्मारिका का भी विमोचन किया और उत्तम नस्ल के पशु पालकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने बताया कि यह मेला पिछले 10 सालों से स्थानीय लोगों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष दौलत, मेला कमेटी के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर, बृजलाल ठाकुर, ध्यान सिंह ठाकुर, एसडीएम प्रियंका वर्मा, उपनिदेशक कृषि डॉ. डीएस पंत, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के आरके कौंडल, अधिशाषी अभियंता बीडी बग्गा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें