अली खड्ड ने दिखाया अपना रोद्र रूप
दयोली के पास तटों को तोड़ते हुए लिया वाहनों को चपेट में
खड्ड किनारे बने मकानों को छूती हुई निकली खड्ड
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। धर्मशाला-शिमला हाईवे पर स्थित घाघस पुल के नीचे से बहने वाली अली खड्ड ने अपना रोद्र रूप दिखाया है। खड्ड ने तटों को तोड़ते हुए तांडव मचाया है। दयोली गांव में घरों किनारे खड़े वाहनों को भी अली खड्ड ने नुकसान पहुंचाया है। हालांकि किसी वाहन के खड्ड में बह जाने की सूचना नहीं है लेकिन अली खड्ड के पानी ने खड्ड के साथ मकानों को अपनी चपेट में लिया है।
गौरतलब है कि घाघस पुल के नीचे से अली खड्ड बहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार है कि जब खड्ड में इतना उफान दिखा है। वहीं अली खड्ड के उफान के कारण दयोली में मत्स्य विभाग की ओर से बनाए गए प्रजनन केंद्रों को भी नुकसान पहुंचा है।
दयोली गांव में तो खड्ड के रोद्र रूप को देखते हुए लोग छतों पर चढ़ गए। जबकि खड्ड किनारे बने मकानों की पहली मंजिल तक पानी पहुंच जाने से लोगों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि प्रशासन की ओर से पहले की अर्ल्ट कर दिया गया था। इसके चलते जानी नुकसान नहीं हुआ है। शाम तक खड्ड का पानी उफान के साथ ही बहता रहा।
-----------------------------
..सरोज।