फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलदल में जान पर खेल कर गोबिंदसागर पार कर रहे है लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दलदल में जान पर खेल कर गोबिंदसागर पार कर रहे लोग
विज्ञापन

सतलुज का जलस्तर गिरने से दलदल आई सामने
8 से 10 पंचायतों के लोग कर रहे आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील का जलस्तर गिरने से 8 से 10 पंचायतों के लोग जान पर खेल दलदल को पार कर रहे हैं। गोबिंदसागर में पानी का स्तर कम होने से गई बार बोट भी फंस रहे हैं। हालत ऐसी है कि यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
दलदल से दिन भर सैकड़ों लोग गोबिंद सागर से आर-पार आ-जा रहे हैं। लोग दल-दल में सफर करने को मजबूर हैं लेकिन प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है। ग्राम पंचायत ऋषिकेश, धराड़ सानी, बंसड़, ओहर सहित कई पंचायतों के लोगों को बिलासपुर जाने तथा आने के लिए लुहणू का रास्ता छोटा पड़ता है। गोबिंद सागर झील का जलस्तर गिरने से लोगों को दल दल में सफर करना पड़ रहा है। हालत ऐसी है कि फिसलन भरे रास्ते में हर समय गिरने का खतरा बना रहता है। फिर भी लोग यहां से सफर करने को मजबूर हैं। वहीं स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं का भी यहां से आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मुकेश कुमार, देश राज, पवन, शिव कुमार, मनोज कुमार, दीपक, मान सिंह, शुभम, शीतल, मोनिका, आत्मा राम, विजय कुमार, विरेंद्र सिंह सहित अन्य राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर लोगों की आवाजाही के लिए उचित प्रबंध किए जाएं ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें