घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बम्म के अंतर्गत बम्म में लखदाता छिंज कमेटी ने दंगल का आयोजन किया। कुश्ती कमेटी के प्रधान लश्करी राम की अध्यक्षता में हुई। छोटी माली का पहला सेमीफाइनल पहलवान पप्पू नयनादेवी और कुलवीर जम्मू के बीच हुआ। पप्पू विजेता और कुलवीर उपविजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल पहलवान अंकुश कुरुक्षेत्र और भोला अटारी के बीच हुआ। इसमें भोला विजेता रहा। फाइनल मुकाबला पप्पू नयनादेवी और भोला अटारी के बीच हुआ। इसमें भोला विजेता और पप्पू उपविजेता रहा।
बड़ी माली का पहला सेमीफाइनल धर्मेंद्र आलपगीर और महेंद्र अटारी के बीच हुआ। इसमें विजेता धर्मेंद्र रहा। दूसरा सेमीफाइनल सुख लुधियाना और बहबा अटारी के बीच हुआ। इसमें बहबा विजेता रहा। फाइनल मुकाबला पहलवान धर्मेंद्र और बहबा के बीच हुआ। इसमें धर्मेंद्र विजेता रहा। इस मौके पर लखदाता छिंज कमेटी के प्रधान लश्करी राम, उपप्रधान हरि चंद शर्मा, सचिव निक्का राम, कोषाध्यक्ष इंद्र देव शर्मा, सूबेदार नत्थू राम, मनोज कुमार, ज्ञान चंद, जगदीश चड्ढा, नंद कुमार, रूपलाल शर्मा, अनंत राम शर्मा आदि मौजूद रहे।