फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेड़ली के पास ट्रक और स्कूटर की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भेड़ली के पास ट्रक और स्कूटर की टक्कर, जाम
विज्ञापन

आम लोगों के साथ सैलानी भी हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को भी भेड़ली के पास करीब 1.30 बजे ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हालांकि, इस हादसे में जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लगा गया। इससे आम लोगों के साथ कुल्लू-मनाली जा रहे सैलानियों को भी भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। हादसे में स्कूटी चालक को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मौके पर आकर जाम को खुलवाया। इस जाम में आपातकालीन 108 सेवा भी काफी समय तक फंसी रही। हादसा स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहे ट्रक की बिलासपुर से स्वारघाट की ओर जा रही स्कूटी के साथ टक्कर के कारण हुआ है। गौरतलब है कि जिस जगह पर यह दुर्घटना हुई, वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यहां पर किसी भी तरह का कोई भी साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। एक महीने के बीच यहां पर करीब तीन या चार हादसे होना आम बात है। सोमवार को पुलिस ने हादसे के बाद जाम खुलवाया। हालांकि, स्कूटी और ट्रक चालक में आपस में समझौता हो गया, जिस कारण इस संबंध में पुलिस में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें