फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौणकोठी में चार कमरों की गौशाला राख

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)।
बरमाणा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव धौणकोठी में शनिवार देर रात आग लगने से चार कमरों की गौशाल जलकर राख हो गई है। आग लगने से गौशाला में रखी तूड़ी, घास सहित ईमारती लकड़ी जलकर नष्ट हो गई है। आग लगने से लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लेखराम ठाकुर की इस गौशाला में पशु बंधे हुए थे। जबकि उनके छोटे भाई बाबूराम ठाकुर ने भी यहां पर पशुओं के लिए घास रखा हुआ था। लेखराम ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्हें पता चला की यहां आग लग गई है। वे बूझाने के लिए वह भागे। उनके साथ गांव के अन्य लोग भी वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद सबसे पहले पशुओं को यहां से बाहर निकाला गया। जिसके बाद आग को बुझाने का कार्य शुरू हुआ। सुबह पांच बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। लेखराम ने बताया कि इस दौरान ग्रामीण कर्म सिंह, हंसराज, नंदलाल, जयपाल सहित अन्यों ने आग को बुझाने में काफी मदद की। गांव के अंदर रखा घास, तूड़ी व देवदार की इमारती लकड़ी जल कर नष्ट हो गई है। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हलका पटवारी को भी मौके का मुआयना करने को कहा गया था, लेकिन अभी तक कोई नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें