भगेड़ (बिलासपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में घुमारवीं के विधायक राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल स्टाफ ने विधायक का शानदार स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित से हुआ। वंदे मातरम गायन के बाद स्कूल की छात्राओं ने मुख्यअतिथि के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश शर्मा, स्कूल स्टाफ वह स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान बीटू धर्माणी ने शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट व स्कूल की अन्य गतिविधियों से विस्तार से अवगत करवाया।
इस दौरान स्कूल के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इनमें समूहगान, एकल गान, लोक नृत्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पेश किया। बच्चों ने नाटी में रोहड़ू जाणा मेरी अम्मिए..., पर धमाल मचाया।
शिक्षा क्षेत्र में छठी से लेकर बारहवीं तक के प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इसमें राजकुमार, ईशिता व पलक, पलक धर्माणी, पीयूष ठाकुर व नैन्सी वर्मा, साहिल शर्मा, आशु व कशिश, धीरज कुमार, प्रेरणा ठाकुर व पारुल ठाकुर, अकांक्षा शर्मा, मनीषा कुमारी व मनुपमा, सोनिया कुमारी, अभिषेक व आरती, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, विशाल कुमार शामिल हैं।
खेलों में जिला स्तरीय खोखो प्रतियोगिता में भाग लेने वालों खिलाड़ियों में अंकित ठाकुर, वासुदेव, शुभम, आंतरिक, गौरव बंसल, विशाल ठाकुर, मनीष कुमार, नमन, शर्मा व शाही ठाकुर शामिल हैं। अंडर-19 वर्ग में राज्य स्तरीय खोखो में भाग लेने वाले बसुुदेव व अंकित ठाकुर, जबकि राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता खोखो में अंकित ठाकुर को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जयचंद, शेषराम, वनिता कटवाल, गौरव, पवन, राजकुमार, प्रमोद, धन्ना राम, अंजना, रीता, सुनीता, विजय कुमारी, अनुराधा, रणजीत सिंह, ऊषा के अलावा मीरा, अच्छरपाल, रीचा, अजय कुमार तथा मंच संचालन में कामिनी डोगरा, पंचायत प्रधान विकास राव, रमेश वर्मा, कर्म चंद, अरुण गौतम, रंजीत ठाकुर, करतार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।