फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम स्ट्रांग रूमों में सील

विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
बिलासपुर। विधानसभा चुनावों के लिए वीरवार को हुए मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। मतगणना तक मशीनें स्ट्रांग रूम में रहेंगी। मशीनों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यहां बीएसफ और पुलिस जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। घुमारवीं और झंडूता में भी स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं। कोई भी राजनीतिक दल स्ट्रांग रूम के सामने वाले बरामदे से नजर रख सकता है। यहां तक की राजनीतिक पार्टियां यहां अपने लोगों को 24 घंटे तैनात कर सकती हैं।

जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित 394 पोलिंग बूथों से मशीनें स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाई गईं। मशीनों को पहुंचाने का सिलसिला देर रात 10.30 बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन


उधर, एसडीएम बिलासपुर डॉ. हरीश गुज्जू का कहना है कि स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अगर कोई शक है तो वह स्ट्रांग रूप के सामने वाले बरामदे से नजर रख सकते हैं। अगर कोई राजनीतिक दल अगर अपने लोगों को चाहे तो बरामदे में तैनात कर सकता है। लेकिन आईकार्ड होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर सुरक्षा के प्रबंधन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें