फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदतान के मौके पर रेनबो क्लब ने की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। रेनबो स्टार क्लब के सदस्यों ने मतदान वाले दिन बुजुर्ग और असहाय लोगों को पोलिंग बूथों तक पहुंचाने में मदद की। जिला स्तरीय सामाजिक कल्याणकारी संस्था रेनबो स्टार क्लब के प्रधान ईशान अख्तर ने बताया कि जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में असहाय व बुजुर्ग लोगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए मदद की गई। मतदान करने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसको लेकर क्लब के सदस्य दिनभर चारों विधानसभा क्षेत्रों में मौजूद रहे। सदर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी क्लब के प्रधार्न ईशान अख्तर, श्रीनयनादेवी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी चमन लाल शर्मा, झंडूता विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी अजय सिंह और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मनीष चौधरी ने बखूबी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें