फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ के दर दस हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब दस हजार भक्तों ने बाबा के दरबार में अरदास की। इन श्रद्धालुओं में अंबाला सिद्ध मंडल के बैनर तले भी करीब एक हजार श्रद्धालुओं का जत्था तपोस्थली शाहतलाई पहुंचा।
मंदिर परिसर पूरा दिन बाबा बालक नाथ के उद्घोष और जयकारों से गूंजता रहा। अंबाला सिद्ध मंडल से बाबा के भक्त विनीत कुमार ने बताया कि उनका जत्था हर साल मई में बाबा के दरबार में हाजिरी भरने आता है। संस्था के संस्थापक संत नरेश नाथ ने 42 साल लगातार इस यात्रा की अगुवाई की। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद उन्होंने यह जिम्मा संभाला है।
विज्ञापन

इस बार मंडल की यह 49वीं यात्रा है। अगले 50वीं यात्रा होगी, जिसे श्रद्वालु गोल्डन जुबली की भांति मनाएंगे। दिवंगत नरेश नाथ के प्रति श्रद्धालुओं के स्नेह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि श्रद्धालु नरेश नाथ की मूर्ति साथ लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एवी सिंह, अर्षप्रीत सिंह, सुरेंद्र कौर, हरप्रीत सिंह, गुरबक्श सिंह, खेम चंद, हरविंदर कौर, शिवांगी, राम कुमार, जगदीश बेदी, सुनीता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें