फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर के द्रोबड़ में आसमानी गिरने से चार मवेशियों की मौत, महिला घायल

Sun, 17 Aug 2025 04:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में आसमानी बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला भी घायल हो गई। 
विज्ञापन
मृत मवेशी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल सदर की द्रोबड़ पंचायत में आसमानी बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला भी घायल हो गई। महिला का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। द्रबोड़ गांव की उमा देवी पत्नी संजय रविवार दोपहर को मवेशियों को पानी पिलाने और चारा डालने के लिए घर के पास ही स्थित अपनी गोशाला गई। मवेशियों को बाहर बांधा हुआ था। इसी बीच आसमानी बिजली गिरी, जिससे भूराराम और उनके भाई की दो भैंसे और दो बकरियों की मौत हो गई। उमा देवी भी घायल हो गई। उनकी बाजू में चोट आई है। बिजली गिरने की आवाज सुनकर परिजन गोशाला पहुंचे। उन्होंने उमा देवी को निजी कार से अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना के बाद खारसी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय पशु चिकित्सालय से भी डॉक्टर पहुंचे। पीड़ितों को करीब दो लाख रुपये के पशुधन का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें