फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शादी समारोह में कुर्सी पर बैठे व्यक्ति की अचानक हुई मौत, हार्ट अटैक माना जा रहा है कारण

Mon, 04 Aug 2025 03:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

जिला बिलासपुर में भराड़ी थाना के तहत चलालडू गांव में आयोजित शादी समारोह में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भराड़ी थाना के तहत चलालडू गांव में आयोजित शादी समारोह में कुर्सी पर बैठे एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। व्यक्ति बरात में जाने के तैयार होकर कुर्सी पर बैठा था। इसी बीच अचानक नीचे गिर गया। उसे अस्पताल भी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली कारण का पता चलेगा। जानकारी के मुताबिक ऊना जिले के स्तोथर गांव के विपन कुमार(36) चलालड़ू गांव में आयोजित रिश्तेदार की शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन


रविवार शाम को बरात जानी थी। रिश्तेदार और गांव के लोग बरात जाने की तैयारियां कर रहे थे। विपन भी बरात में जाने के लिए तैयार होकर कुर्सी पर बैठा था। अचानक वह गश खाकर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने विपन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना भराड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम सोमवार को घुमारवीं अस्पताल में कराया गया। वहीं, घटना के बाद चंद लोग ही बरात लेकर रवाना हुए। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण पता चल सकेंगे। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें