फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: छत से गिरकर घायल हुआ युवक, इलाज के दौरान दम तोड़ा, एम्स बिलासपुर में चल रहा था उपचार

Tue, 10 Jun 2025 06:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, स्वारघाट (बिलासपुर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक युवक की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान एम्स में मौत हो गई।इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना सदर के तहत गांव पड़गल में एक युवक की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान एम्स बिलासपुर में मौत हो गई। युवक अपने घर की छत से अचानक नीचे गिर गया था। गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को परिजन इलाज के लिए एम्स ले गए थे, जहां वह भर्ती था।

विज्ञापन


पड़गल के युवक अखिलेश कौंडल (31) रविवार शाम को अपने घर की छत से गिर गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया। लेकिन सोमवार शाम को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन उस समय डॉक्टर ने घायल युवक को बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। पुलिस ने बयान दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन युवक की हालत नाजुक बनी रही।

वहीं, सोमवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत छत से गिरने के कारण लगी गंभीर चोटों की वजह से हुई बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें