जब शराब की दुकानें बंद थीं तो सरकारी आयोजन स्थल पर शराब आई कहां से?
जब शराब की दुकानें बंद थीं तो सरकारी आयोजन स्थल पर शराब आई कहां से? क्या किसी ने बाहर से शराब पहुंचाई या आयोजन स्थल के आसपास इसकी बिक्री हुई? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। गांधी जयंती के दिन सरकारी आयोजन में शराब का सेवन होने से प्रशासन के उस संदेश पर भी सवाल उठे हैं, जिसमें नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज की बात की जाती है। लोगों का कहना है कि यदि कर्मचारी ही आयोजन स्थल पर शराब पीते हैं तो आम लोगों के बीच इसका क्या संदेश जाएगा। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस जांच करेगी कि आयोजन स्थल पर शराब किस तरह पहुंची और वहां शराब का सेवन करने वाले कौन थे। एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। अगर ऐसा कोई मामला पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।