फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी मामला: सीएम सुक्खू बोले- सरकार की चार वर्षों में चौथी बड़ी जीत, प्रदेश को हर साल करोड़ों का लाभ होगा

Sat, 07 Nov 2026 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

सीएम सुक्खू ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ राजनीतिक व कानूनी, मोर्चों पर लड़ाई जीती है। पिछले लगभग चार वर्षों में हमने यह चौथी बड़ी जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। यह बात शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दाैरान कही। सीएम सुक्खू ने कहा कि कुछ लोग हर मुद्दे पर विरोध करते हैं। वे उनसे केवल इतना कहना चाहते हैं कि लोकतंत्र में विरोध करना अच्छी परंपरा है, लेकिन जब बात प्रदेश के हक की हो और हम उसके लिए संघर्ष कर रहे हों, तो इस मुहिम में साथ भी देना चाहिए।  उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ राजनीतिक व कानूनी, मोर्चों पर लड़ाई जीती है।

विज्ञापन
Trending Videos

पिछले लगभग चार वर्षों में हमने यह चौथी बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत से प्रदेश को  यदि बिजली 6 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बेची जाती है, तो हर वर्ष लगभग 500 करोड़ रुपये का लाभ होगा। हमारा प्रयास है कि बेहतर समझौते के जरिये यह राशि बढ़कर 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाए। कहा कि बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत से आज हर प्रदेशवासी का मन गर्व से भरा है। यह जीत लंबे संघर्ष और अपने अधिकारों के लिए अडिग रहने के संकल्प का परिणाम है। इस ऐतिहासिक जीत ने पावन पर्व दीपावली की खुशियों को दोगुना कर दिया है। 
विज्ञापन

बीबीएमबी मामले में हिमाचल के हक में आए फैसले पर ओकओवर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी
बीबीएमबी की बिजली हिस्सेदारी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के 6 नवंबर के हिमाचल के हक में आए फैसले की खुशी में शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओकओवर में जश्न का माहाैल रहा। इस दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं में जमकर नाटी डाली। इस दाैरान मेयर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चाैहान सहित कई पार्षद भी माैजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बीबीएमबी के विजय योद्धा लिखे सीएम सुक्खू की फोटो वाले पोस्टर लेकर डांस किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें