अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) डिप्लोमा कोर्स सत्र 2026-28 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कोर्स के लिए मेडिकल और नॉन-मेडिकल पृष्ठभूमि से 12वीं उत्तीर्ण युवा पात्र होंगे। संस्थान द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा। इस कोर्स में 10 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 4 सीटें (एक पीडब्ल्यूबीडी सहित), ओबीसी के लिए 3, एससी के लिए 1 और एसटी के लिए 2 सीटें रखी गई हैं।