फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर अनुराग ठाकुर सख्त, भ्रामक पोस्ट डालने वालों को चेताया

Tue, 13 Oct 2026 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

अनुराग ठाकुर ने  एआई से क्रिएटिव बनाकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से उनकी दावेदारी पेश करने वालों को चेतावनी दी है। कहा कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट न पार्टी के हित में हैं और न उनके हित में।
 
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर उनके विधानसभा चुनाव लड़ने और प्रदेश का नेतृत्व करने संबंधी अटकलों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एआई से क्रिएटिव बनाकर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से उनकी दावेदारी पेश करने वालों को चेतावनी दी है। कहा कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट न पार्टी के हित में हैं और न उनके हित में। मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी प्रतिक्रिया में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा में पद से अधिक कार्यकर्ता का भाव महत्वपूर्ण है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अनर्गल खबरें चला रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे लोगों को पार्टी लाइन का अनुसरण करते हुए अनुशासन में रहना चाहिए। अनुराग ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न हैंडल पर उनके विधानसभा चुनाव लड़ने और प्रदेश का नेतृत्व करने को लेकर पोस्ट डाली जा रही हैं। एआई के माध्यम से क्रिएटिव बनाकर अलग-अलग सीटों से उनकी दावेदारी दिखाना भी दुखद है। उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उनके बारे में भ्रामक खबरें पोस्ट करने या फैलाने से बचने की अपील की। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने लगातार पांच बार उन्हें लोकसभा में अपनी आवाज बनाकर भेजा है। वह अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने में विश्वास रखते हैं। अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें