सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को जनसेवा, पारदर्शी प्रशासन और समावेशी विकास का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, सौभाग्य योजना और जनधन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में लोग गरीबी से बाहर आए हैं। सांसद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोलकाता और हिमाचल के बीच गुरुमुखी एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।