फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Cloudburst: मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के जख्मों पर पांच करोड़ रुपये का मरहम, 250 सड़कें ध्वस्त

Wed, 16 Jul 2025 06:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

आपदा त्रस्त जिला मंडी के लिए हिमाचल सरकार पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। बता दें कि मंडी जिले में 250 सड़कें ध्वस्त हो गई हैं, 171 पानी की स्कीमें ठप पड़ी हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने जिला मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इसमें दो-दो करोड़ रुपये सड़कों, पानी की परियोजनाओं और एक करोड़ जिला उपायुक्त मंडी को जारी किए हैं। राजस्व विभाग की ओर से यह राशि जारी की गई है। प्राकृतिक आपदा ने मंडी जिला में भारी तबाही मचाई है। 13 अलग-अलग जगह बादल फटने से जिले में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त है। 250 सड़कें ध्वस्त हो गई हैं, 171 पानी की स्कीमें ठप पड़ी हैं। ऐसे में व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार की ओर से यह राशि दी गई है।

विज्ञापन


थुनाग, सराज, करसोग सहित कई क्षेत्रों में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू हो और लोगों के घरों में पानी पहुंचे, इसके चलते विभागों को राशि दी गई है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व और जिला मंडी के प्रशासन अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राशन पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कैबिनेट के मंत्री मौके का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री राहत पैकेज के लिए दिल्ली गए हैं। उन्होंने केंद्रीय नेताओं के समक्ष हिमाचल के लिए राहत पैकेज दिए जाने का मामला उठाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें