फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: इग्नू से अब हिंदी में एमबीए की पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी, 31 जुलाई तक होगा आवेदन; जानें

Wed, 16 Jul 2025 06:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

अगर आप हिंदी में एमबीए की पढ़ाई करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इग्नू ने हिंदी में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमबीए की पढ़ाई को हिंदी में करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने यह सुविधा शुरू कर दी है। इग्नू ने हिंदी में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए 31 जुलाई तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जुलाई के सत्र में विश्वविद्यालय में 'स्वास्थ्य देखभाल एवं अस्पताल प्रबंध, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक एंड सप्लाई चैन मैनेजमेंट, एग्रीविजनेस मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स मैंनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट,फाइनेंस मैंनेजमेंट, ऑपरेशन मैनेजमेंट, बैंकिग एंड फाइनेंस मैनेजमेंट में एमबीए डिग्री कार्यक्रम में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। ये सभी एमबीए कोर्स एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त हैं।

विज्ञापन


इन कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को कोई प्रवेश परीक्षा नहीं नहीं देनी होगी। एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से किसी भी संकाय में स्नातक डिग्री में सामान्य वर्ग में 50 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45 फीसदी प्राप्तांक की पात्रता शर्त रखी गई है। इस कोर्स को पूरा करने की न्यूनतम अवधि 2 वर्ष रहेगी। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इसे अधिकतम 4 वर्ष में पूरा किया जा सकेगा। इग्नू के अन्य सभी स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में जुलाई 2025 सत्र में नए प्रवेश और पुराने छात्र-छात्राओं को पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए भी 31 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है।

ऑनलानइन प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लिंक दिया गया है। प्रवेश और पुन: पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए किसी भी इग्नू के अध्ययन केंद्र या इग्नू के शिमला स्थित क्षेत्रीय केंद्र के टेलीफोन नंबर 0177-2624612 पर किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें