एसपीयू ने यूजी री-इवैल्यूएशन का दूसरा परिणाम किया घोषित
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने यूजी एंड सेमेस्टर परीक्षाओं का मई-जून 2026 के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) का दूसरा परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें बीवॉक (आरएम), बीवॉक (एचएंडटी), बीएचएम, बीबीए, बीसीए, बीपीई, बीपीएड और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों के शेष विद्यार्थियों का परिणाम जारी किया गया है। इससे पहले विश्वविद्यालय ने 24 सितंबर को री-इवैल्यूएशन परिणाम को लेकर अधिसूचना जारी की थी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सुनील ठाकुर ने बताया कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध अपने परीक्षा पोर्टल के रिजल्ट टैब में परिणाम देख सकते हैं। परिणाम से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी या विसंगति के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी अपनी समस्या भेज सकते हैं। संवाद