रेडियोडायग्नोसिस यानी रेडियोलॉजी में पांच, जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी में चार-चार तथा बाल रोग विभाग में तीन पद हैं। त्वचा रोग और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में दो-दो पद निर्धारित हैं। इसके अलावा एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, अस्पताल प्रशासन, न्यूक्लियर मेडिसिन, आर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, रेडियोथेरेपी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक में भी नियुक्तियां की जाएंगी।
सुपर स्पेशिलिटी में कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और यूरोलॉजी में दो-दो पद हैं। बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, नियोनेटोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर और पल्मोनरी मेडिसिन में एक-एक पद भरा जाएगा। सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस या डीएनबी की डिग्री और केंद्रीय अथवा राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है।
कुछ विभागों में निर्धारित योग्यता के अनुसार गैर-मेडिकल अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। इनके लिए संबंधित विषय में एमएससी या एम. बायोटेक के साथ पीएचडी की योग्यता निर्धारित है। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे तक एम्स बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित प्रशासनिक ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर भर्ती प्रकोष्ठ में पहुंचना होगा। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsbilaspur.edu.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए helpdesk.rec@aiimsbilaspur.edu.in पर संपर्क कर सकते हैं।