फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonia Gandhi In Shimla: प्रियंका के बाद शिमला पहुंचीं सोनिया गांधी, दो-तीन दिन यहीं रुकने का कार्यक्रम

Tue, 17 Sep 2024 06:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रियंका गांधी के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मंगलवार को शिमला पहुंचीं। वह अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर ठहरी हैं। अगले दो-तीन दिन दोनों का यहीं रुकने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार दोपहर राजधानी शिमला पहुंचीं। शिमला के समीप छराबड़ा में सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी का घर है। प्रियंका गांधी बीते रविवार को यहां पहुंच गईं थीं। अब सोनिया गांधी भी प्रियंका के साथ यहीं रुकी हैं।

विज्ञापन




मंगलवार दोपहर को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया छराबड़ा पहुंचीं। अगले दो-तीन दिन दोनों का यहीं रुकने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी शिमला से ही जाएंगी। प्रियंका और सोनिया के शिमला पहुंचते ही छराबड़ा के पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के छराबड़ा जाकर दोनों से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार दोपहर को शिमला आई थीं। परिवार के अन्य सदस्य भी शिमला छुट्टियां मनाने के लिए आए हुए हैं। परिवार का यह निजी दौरा है। सोनिया व प्रियंका हरियाणा व जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें