फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सीधी भर्ती से भरे जाएंगे कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय के 200 पद, मंत्री रोहित ठाकुर ने दी जानकारी

Wed, 26 Aug 2026 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

विधायक सतपाल सिंह सत्ती के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय के पदों को भरने के लिए पहले भी 100 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी दी गई थी। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश सरकार ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय के 200 पदों को सीधी भर्ती से भरने की मंजूरी दे दी है। इन पदों पर सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की तर्ज पर अलग योजना तैयार कर की जाएगी। सरकार ने इसके लिए नीति तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती के सवाल के लिखित जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय के पदों को भरने के लिए पहले भी 100 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी दी गई थी। इनमें से 78 पद हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को भेजे गए थे।

विज्ञापन


राज्य चयन आयोग ने 6 जुलाई को भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इसके आधार पर 77 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए सरकार को सिफारिश भेजी गई। इनमें से 71 अभ्यर्थियों को तीन अगस्त को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, छह अभ्यर्थियों की नियुक्तियां उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिका के चलते फिलहाल रोक दी गई हैं। कनिष्ठ कार्यालय सहायक पुस्तकालय के पूर्व सैनिक कोटे के 14 पद और खेल कोटे के तीन पद भी भरे जा चुके हैं। इसके अलावा दिव्यांग कोटे के चार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। सरकार की ओर से अब 200 नए पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के लिए अलग भर्ती योजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें