फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल के 18 एचआरटीसी डिपुओं को अगले साल मिलेंगी 297 ई-बसें, 32 सीटर होंगी नई बसें; जानें

Wed, 30 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी को 297 नई ई-बसें मिलेंगी। निगम और कंपनी के बीच इस बारे में समझौता हुआ है। बता दें कि एक बस की कीमत एक करोड़ से अधिक है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचआरटीसी ई-बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने नई 297 ई-बसों के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। यह बसें बंगलूरू में बनेंगी। 9 महीने के भीतर कंपनी 50 फीसदी बसें बनाकर देगी, जबकि 11 महीने के भीतर सभी ई-बसें मिल जाएंगी। निगम और कंपनी के बीच इस बारे में समझौता हुआ है। इन बसों को हिमाचल के 18 डिपुओं में भेजा जाएगा।

विज्ञापन


एक बस की कीमत एक करोड़ से अधिक है। पहले बसों की अपेक्षा इन बसों की माइलेज ज्यादा है। बैटरी क्षमता भी बेहतर है। एक बार बैटरी चार्ज करने के बाद ई-बस 190 से 200 किलोमीटर सफर करेगी। वर्तमान में चल रहीं ई-बसों बसों से इनकी ऊंचाई आधा फुट ज्यादा होगी। बसों में सीटें आरामदायक होंगी। पथ परिवहन निगम के अधिकारी बसों का मॉडल देखने के बाद बंगलूर से लौट आए हैं।

परिवहन निगम का मानना है कि इन बसों की क्षमता ज्यादा होगी। पथ परिवहन निगम के बेड़े में सैकड़ों बसें पुरानी हो गई हैं। यह बसें बीच रास्ते में हांफ रही हैं। दूसरे इन बसों की बार-बार मरम्मत करने के बावजूद यह बसें एक महीने बाद फिर से वर्कशॉप में खड़ी हो रही हैं। इन बसों को हटाकर पथ परिवहन निगम रूटों पर नई बसें चलाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनता के मांग के अनुसार नई बसों की खरीद करने गी पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें