हारमनी ऑफ द पाइंस के कलाकारों ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश
मैराथन के बाद रिज पर हारमनी ऑफ द पाइंस के कलाकारों ने गीतों से युवाओं और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। वहीं, एकलव्य कला मंच ने नशा मुक्त हिमाचल पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। पुलिस के बैंड ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।