फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल में वृत्त स्तर पर भर्ती होंगे 100 वन रक्षक, राज्य सरकार ने पदों को भरने की दी स्वीकृति

Wed, 16 Jul 2025 07:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल सरकार ने वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों को वृत्त स्तर पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने की लेकर स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों को वृत्त स्तर पर सीधी भर्ती के माध्यम से भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने इन पदों को भरने की स्वीकृति दे दी है। बशर्ते सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जाए। यह जानकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन एवं मानव संसाधन डॉ. संजय सूद की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


प्रधान मुख्य अरण्यपाल की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इन पदों को वृत्त स्तर पर भरा जाएगा। भर्ती हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन रक्षक श्रेणी-तीन गैर राजपत्रित कार्यकारी अनुभाग भर्ती एवं पदोन्नति नियम और इसमें किए गए संशोधनों के अनुसार की जाएगी। बिलासपुर में 6, चंबा में 10, धर्मशाला में 10, हमीरपुर में 12, कुल्लू में 6, मंडी में 17, नाहन में 10, रामपुर में 4, शिमला में 10, सोलन में 4, वन्यजीव शिमला में 4, वन्यजीव धर्मशाला में 3 और जीएचएनपी शमशी में 4 पदों पर भर्ती होगी।

विभाग ने सभी संबंधित मुख्य वन संरक्षक और वन संरक्षक (टी एंड डब्ल्यूएल) को निर्देश दिए हैं कि वे सरकारी आरक्षण नीति और वृत्त रोस्टर के अनुसार श्रेणीवार रिक्तियों की जानकारी दो दिनों के भीतर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें