इसके अलावा ट्रेन नंबर 19411-12 साबरमती एक्सप्रेस, अंबाला से अंब अंदौरा आने जाने वाली वाली ट्रेन नंबर 09593-09594, जबकि सप्ताह में एक दिन अंब अंदौरा तक आवागमन करने वाली साप्ताहिक नांदेड़ साहिब 22709-10 को भी बहाल किया गया है। हालांकि 19 अगस्त को यह ट्रेन ऊना न आकर नंगल रेलवे स्टेशन से ही नांदेड़ गई है, जबकि अगली बार यह अपने निर्धारित दिन बुधवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर आएगी।
अंबाला दौलतपुर चौक तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन 06997-98 भी बहाल हुई है। इन ट्रेनों का यात्री अब ऊना, अंब अंदौरा व दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक सफर का लाभ ले सकेंगे। रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि लूप लाइन को विधिवत रूप से सभी ट्रेनों के लिए संचालित कर दिया गया है। शुक्रवार को ऊना जिले के स्टेशन पर आवागमन करने वाली 18 ट्रेनों का संचालन हुआ है और अस्थायी रूप से रद्द रहीं ट्रेनें भी बहाल की गई हैं।