फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Wed, 16 Sep 2020 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तैनात बिलासपुर के बगौण निवासी बीएसएफ जवान रोशन लाल का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव लाया गया। गांव के श्मशानघाट में शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन


धौन कोटी पंचायत के बगौण गांव के रोशनलाल 13 सितंबर को सिलीगुड़ी में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अन्य जवान इन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनका निधन हो गया।

रोशन लाल अपने पीछे अपनी पत्नी और बेटे को छोड़ गए हैं। बेटा बीए की पढ़ाई कर रहा है। रोशन लाल की पार्थिव देह को उनके 19 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में पंजगाईं पंचायत के प्रधान सुशील शर्मा, पंचायत धौन कोठी के प्रधान सुरेंद्र शर्मा भी शामिल हुए। अंतिम यात्रा में प्रशासन की तरफ से पुलिस टीम बरमाणा मौजूद रही। इसके अलावा कोई भी प्रशासनिक अधिकारी बीएसएफ जवान के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें