श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। कोट थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मजारी गुरुद्वारा के पास एक युवक से 27 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोट थाना के एसआई राजेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मजारी गुरुद्वारा के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक के पास अफीम है। पुलिस ने युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 24 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान अनिल कुमार पुत्र ओंकार सिंह गांव टप्पतियां डाकघर भानुपल्ली के रूप में हुई है। डीएसपी श्री नयनादेवी जी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कहा है कि उसने एक हजार रुपये में मजारी में एक अज्ञात व्यक्ति से अफीम खरीदी है।