फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: लालसिंगी में चोरों ने आठ दुकानों के ताले तोड़े, नकदी और सामान चुराया

Tue, 09 Mar 2021 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
ऊना: लालसिंगी में चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते लालसिंगी में सोमवार रात को एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े गए। हालांकि चोर एक दुकान से नकदी और अन्य दो दुकान से सामान चुरा ले गए। चार अन्य दुकानों के केवल ताले ही तोड़े गए। पुलिस ने चार दुकानों में चोरी की शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऊना शहर से करीब दो किलोमीटर दूर ऊना-अंब सड़क पर मंगलवार सुबह आठ दुकानों के ताले टूटे हुए पाए गए।

विज्ञापन


एक बुलेट कंपनी के शोरूम से काउंटर का शीशा तोड़कर शातिर नकदी उड़ा ले गए। स्पेयर पार्ट की दो दुकानों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर सामान बिखरा मिला। इसी तरह आठ दुकानों के शट्टर के ताले टूटे हुए थे। पांच दुकान से शातिर कुछ चुराकर नहीं ले गए। अंदेशा जताया जा रहा है कि शातिरों ने नकदी लूटने के लिए ही ताले तोड़े थे। नकदी न मिलने पर वे वहां से निकल गए। 

ऊना के पास घटना से दुकानदार सकते में हैं। इससे पुलिस की शहरी इलाकों में गश्त पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और तथ्य जुटाए। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल कर रही है। फुटेज में चार युवा चोरी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के जरिये ही चोरों तक पहुंचने के अलावा पुलिस स्थानीय स्तर पर भी इनपुट निकालने में लगी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस संबंध में एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें