फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने ही दुराचार के बाद शव जोहड़ में फेंका

Mon, 18 Nov 2013 10:46 PM IST
नारनौल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पोता से दो दिन पूर्व अगवा की गई युवती का शव सोमवार सुबह गांव के जोहड़ में तैरता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर उसके ही चचेरे भाई और आंटी पर केस दर्ज किया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया था कि उसने युवती के साथ दुराचार किया था।

गांव पोता निवासी व्यक्ति ने 12 नवंबर को अपने भतीजे रवि पुत्र नरेश कुमार व उसकी मां मल्ही पर उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कनीना थाने में रपट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी रवि को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

पुलिस के अनुसार,पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अगवा युवती के साथ दुराचार किए जाने की बात स्वीकार की गई थी। इसके तहत पुलिस ने इस मामले में धारा 376 और जोड़ दी थी। अब युवती का शव गांव के जोहड़ से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर इस मामले में धारा 302 को और जोड़ दिया है।

इसी बीच पुलिस ने देर सायं महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें